देहरादून- महिला डॉक्टर को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर प्राथमिकी दर्ज, घर से निकाला

Spread the love

हिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के तुरंत बाद से ही उसे कम दहेज लाने पर परेशान किया जाता था।

दून की महिला चिकित्सक ने बताया कि उनकी शादी सहारनपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें दहेज को लेकर बार-बार अपमानित किया जाता था और घर बनाने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाता था।

उनके साथ कई बार मारपीट की गई। इसके बाद घर से निकाल दिया गया। उनकी शिकायत पर बुधवार को रायपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी गिरिश नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मा.सि.रि.


Spread the love
और पढ़े  पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love