देहरादून – दूल्हा बाजार: एकतरफा प्रेम में हैवान बना शादीशुदा युवक, चापड़ से युवती पर किए ताबड़तोड़ वार

Spread the love

देहरादून के दूल्हा बाजार में गुंजन की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र दहल गया। लोग हत्या का मंजर देखकर डरे हुए और गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों ने बातचीत में बताया कि वर्षों पहले क्षेत्र में इस तरह की एक हत्या हुई थी। इसके बाद अब इस हत्याकांड ने लोगों को हैरत में डाल दिया।

दरअसल, सोमवार को एकतरफा प्रेम में शादीशुदा युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर युवती की हत्या कर दी। शहर के पलटन बाजार में दिनदहाड़े हुई खाैफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक चापड़ लहराते हुए माैके से फरार हो गया। पुलिस ने एक घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया।

घटनाक्रम के अनुसार, गोविंदगढ़ निवासी गुंजन (23) पलटन बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। बाजार में ही एक अन्य दुकान पर मन्नूगंज खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी आरोपी युवक आकाश कुमार भी कार्य करता था। दोनों एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे। इस कारण अच्छी दोस्ती थी।

बताया जा रहा है कि जब गुंजन को युवक के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो वह किनारा करने लगी। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी युवक पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था। इस कारण पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद गुंजन के परिजनों ने 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर आरोपी से पूछताछ करना भी मुनासिफ नहीं समझा। इसके दो दिन बाद ही आरोपी युवक ने सरेआम युवती का कत्ल कर दिया।

और पढ़े  हल्द्वानी: LPG सिलिंडरों की कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, तीन कर्मचारियों पर FIR दर्ज

 

चश्मदीदों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे रोजाना की तरह गुंजन पलटन बाजार स्थित कपड़े की दुकान पर कार्य करने के लिए पहुंची थी। बाजार की गली में अपने परिचित के यहां स्कूटी खड़ी करने गई थी, तभी आरोपी स्कूटर से आ धमका और बात करने लगा। विरोध करने पर स्कूटर से चापड़ निकालकर गर्दन पर हमला कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने युवती को पकड़कर दीवार की ओर धकेला। फिर गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इस दाैरान बचाव के प्रयास में युवती की अंगुलियां कट गईं। साथ ही चेहरा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लथपथ युवती वहीं गिर पड़ी। इससे पहले कि लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया।

 

युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में गुनाह कबूल किया है। घटना स्थल से फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं।
– अजय सिंह, एसएसपी


Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love