प्रीति हत्याकांड- क्या हत्या सोची-समझी योजना के तहत की गई? आरोपी की बड़े-बड़े नेताओं संग तस्वीरें

युवक ने दरवाजा खटखटाया और महिला को गोली मार दी। ऋषिकेश में हुई इस वारदात से हर कोई स्तब्ध है। महिला की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर पिछले एक साल से रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी करती थी। हत्या एक सोची-समझी योजना के तहत की गई है।

पुलिस का मानना है कि मामले में आरोपी सुरेश ने प्रीति की हत्या की योजना काफी पहले बना ली थी। हत्या के तरीके और सुरेश का शातिर अपराधी की तरह व्यवहार स्पष्ट करता है कि प्रीति की हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों से आवेश में आने के कारण नहीं बल्कि एक सोची-समझी योजना के तहत की गई है।

 

हत्या के बाद आरोपी सुरेश अपने वाहन (स्कूटी और कार) शहर में ही छोड़ कर चला गया। सुरेश की कार आवास विकास के समीप व स्कूटी नगर निगम के समीप मिली है। बताया जा रहा है कि वह घटना स्थल तक स्कूटी से पहुंचा था और बाद में अपने वाहन शहर में ही छोड़ कर बस या किसी अन्य साधन से फरार हो गया।

हत्या को अंजाम के बाद से सुरेश एक शातिराना अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है। सुरेश ने हत्या वाले दिन केवल प्रीति और उसके परिजनों से ही फोन पर बात की हैै। जिससे पुलिस अन्य किसी व्यक्ति से कड़ी जोड़ कर सुरेश तक नहीं पहुंच पाई है। सुरेश ने घटना के बाद से मोबाइल भी स्विच ऑफ किया है।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

सुरेश के शहर से काफी दूर चले जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस जल्द सुरेश को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, जिससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सुरेश पुलिस की रडार पर है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट का कहना है कि सुरेश का यह शातिराना व्यवहार बताता है कि हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों में नहीं बल्कि काफी पहले से बनाई जा रही एक सोची समझी साजिश के बाद की गई है।

 

सुरेश ने ऋषिकेश में मकान खरीदने के लिए बेच दी लक्सर की पैतृक संपत्ति

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि लक्सर स्थित अपनी सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद में सुरेश ने हत्या को अंजाम दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। जब प्रीति ने शादी से इन्कार किया और उसकी बात नहीं मानी, तो उसने हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

 

सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख में बेच दी
प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों ने ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही थी। जिस कारण सुरेश गुप्ता ने लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख में बेच दी थी। सुरेश प्रीति के साथ रहने के लिए ऋषिकेश में मकान ढूंढ रहा था, लेकिन 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण सुरेश और प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। जिससे सुरेश अवसाद में भी आ गया था। वहीं परिजनों ने हत्या के पीछे अलग कारण बताया है।

और पढ़े  पिथौरागढ़ - मानवता शर्मसार: सैन्यकर्मियों का इलाज करने से रोका, गोल्डन आवर में इलाज मिलता तो बच जाती महिमन की जान

 

आरोपी सुरेश प्रीति से शादी करने के लिए दबाव था बना रहा
प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने कहा कि परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी सुरेश प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। जब प्रीति ने शादी से इन्कार किया और उसकी बात नहीं मानी, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। प्रीति की बड़ी बहन ने बताया कि सुरेश प्रीति का शारीरिक शोषण कर रहा था। सुरेश पूर्व में प्रीति से हाथापाई कर चुका था। एक बार गला दबाने का प्रयास भी किया था। इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की गई थी।

 

राज्यसभा सासंद, विधायक के साथ फोटो…

आरोपी सुरेश किसी संगठन से भी जुड़ा हुआ था और अक्सर सामाजिक कार्यों में भी प्रतिभाग करता था। सोशल मीडिया एकाउंट में आरोपी सुरेश की एक राज्य सभा सासंद, विधायक से लेकर पार्षदों व कई अन्य नेताओं के साथ फोटो हैं।

  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…