देहरादून- ढाई घंटे में दून से दिल्ली: PM ने किया 213 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, तीन राज्यों को सौगात

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात देते हुए कहा कि ये हाईवे, सड़कें, एक्सप्रेसवे और कॉरिडोर हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हैं, ये भविष्य की सूरत बदल देंगे। ये आने वाली पीढ़ियों की समृद्धि की गारंटी हैं, ये मोदी की भी गारंटी हैं।

मंगलवार को पीएम मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देहरादून में 12 किमी का रोड शो किया। इसके बाद गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह सेना मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सबसे पहले बाब साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और फिर बटन दबाकर देश को 213 किमी के 11,963 करोड़ की लागत से तैयार हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात दी। लोकार्पण कार्यक्रम में जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम के साथ मंच पर ही मौजूद थे, वहीं गणेशपुर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

पीएम ने कहा कि भविष्य की दशा और दिशा क्या होगी, इसके लिए अक्सर लोग हाथ की रेखाएं दिखाते हैं। मैं इस विज्ञान को तो नहीं जानता लेकिन कहते हैं कि ये भी एक शास्त्र है। अगर इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हमारे हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, वाटरवे ये हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं होती हैं। बीते एक दशक से हमारा देश विकसित भारत बनाने के लिए विकास की ऐसी ही भाग्य रेखाओं के निर्माण में जुटा है। ये रेखाएं सिर्फ आज की सुविधा नहीं है। ये आने वाली पीढि़यों की समृद्धि की गारंटी हैं, ये मोदी की भी गारंटी हैं।

और पढ़े  देहरादून- केदारनाथ में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मिली मंजूर

 

 

2014 के मुकाबले छह गुना अधिक कर रहे खर्च

पीएम ने कहा कि बीते एक दशक से हमारी सरकार राष्ट्र की विकास रेखाओं पर अभूतपूर्व निवेश कर रही है। 2014 में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सालभर में पूरे देश में दो लाख करोड़ रुपये भी खर्च नहीं होते थे। आज यह खर्च 12 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम जारी है। कभी उत्तराखंड के गांवों में सड़क के इंतजार में पीढि़यां बदल जाती थीं। आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब सड़क गांव तक पहुंच रही है। जो गांव पहले वीरान पड़ गए थे वो फिर से जीवंत हो रहे हैं। चारधाम महामार्ग परियोजना, रेल परियोजना का विस्तार, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब का रोपवे हो, विकास की ये रेखाएं इस प्रदेश के कोने-कोने में जीवन की भी भाग्य रेखाएं बन रही हैं।

कॉरिडोर से जुड़ी है उम्मीदों की डोर

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज जिस स्पीड पर काम कर रहा है, उसकी पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। मैं आपको उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और दिल्ली का ही उदाहरण देता हूं। कुछ सप्ताह पहले दिल्ली मेट्रो का विस्तार हुआ। मेरठ में मेट्रो सेवा शुरू हुई। दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल देश को समर्पित की गई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुआ। आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे शुरू हो रहा है। इतने छोटे से क्षेत्र में इतने कम समय में ये सब हो रहा है। कल्पना कीजिए देश में कितने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। इसलिए कहता हूं कि 21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जिस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, बंगलूरू-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अमृतसर का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। ये प्रगति के नए द्वार हैं, गेटवे हैं, डोर हैं। इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है।

और पढ़े  देहरादून- नर्सिंग अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी, 32 लाख ठगने का आरोपी नेपाल सीमा से गिरफ्तार

उत्तराखंड को होगा बड़ा फायदा

पीएम मोदी ने कहा, ये कॉरिडोर नए-नए कारोबार के आधार बनते हैं। नए कॉरिडोर से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है। पहला फायदा तो ये है कि इससे समय बचेगा। आना-जाना सस्ता और तेज होगा। पेट्रोल-डीजल कम खर्च होगा। किराया भाड़ा कम होगा। दूसरा बड़ा फायदा रोजगार का होगा। अब इसके निर्माण में 12 हजार करोड़ खर्च हुए तो हजारों श्रमिकों को काम मिला। साथ ही इंजीनियर व अन्य क्षेत्रों में भी काम मिला। किसानों, पशुपालकों की अब तेज गति से बड़ी मंडी, बड़े बाजारों तक पहुंच होगी। इससे उत्तराखंड के पर्यटन को बड़ा फायदा होगा। दून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और चारधाम यात्रा का यह प्रमुख मार्ग बनेगा।

PM Modi Inaugurates Dehradun-Delhi Expressway Economic Corridor Today Uttarakhand News In Hindi

बाबा साहब भी करते थे आधुनिक इंफ्रा की वकालत

आंबेडकर जयंती के मौके को खास बताते हुए पीएम मोदी न कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वकालत करते थे। कहा, यहां आने से पहले मुझे मां डाट काली के दर्शन का सौभाग्य मिला। देहरादून शहर पर उनकी बड़ी कृपा है। दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर के इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद बहुत बड़ी शक्ति है। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love