देहरादून- दिव्यांशु हत्याकांड: 7 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, गैर जमानती वारंट भी जारी

देहरादून के चर्चित दिव्यांशु हत्याकांड में फरार 11 आरोपियों में से सात पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। उधर, परिजन दून कूच की तैयारी में हैं।

प्रेम नगर थानाक्षेत्र में 23 मार्च की रात 15 छात्रों के एक गुट ने मुजफ्फर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराणा की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शेष आरोपी बिहार और दिल्ली समेत अलग-अलग जगहों पर फरार हो गए हैं।

देहरादून से कई पुलिस टीमें भी बिहार और दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रविवार को पुलिस ने सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ऋतिक राज, शांतनु कुमार, उज्वल सिंह, अंकुर, आदित्यराज, विनीत राज और प्रहलाद राज पर ईनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी खिलाफ गैर जमानती वारंट भी है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।

और पढ़े  हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…