देहरादून- CM वात्सल्य योजना…कोविड में अपनों को खो चुके 5177 बच्चों के खातों में भेजे तीन करोड़ रुपये

Spread the love

 

 

हिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सीएम वात्सल्य योजना के तहत कोविड में अपनों को खो चुके राज्य के 5177 बच्चों के खातों में तीन करोड़ नौ लाख रुपये की धनराशि भेजी। अक्तूबर और नवंबर महीने की यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।

यमुना कालोनी कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने कहा, राज्य में कोविड के दौरान कई बच्चे अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से इन बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इसके अलावा मुफ्त पढ़ाई, खाद्यान्न सहित कुछ अन्य सुविधाएं भी जा रही है। अक्तूबर महीने के धनराशि के रूप में 5177 लाभार्थियों को एक करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपये एवं नवंबर महीने के लिए 5147 लाभार्थियों को एक करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। कार्यक्रम में विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, भाजपा नेता इंदर रावत, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि मौजूद रहे।

ये होंगे योजना से बाहर
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- जुआ खेलने और जुआघर चलाने पर सख्त सजा का प्रावधान, पढ़ें धामी कैबिनेट के फैसले..
  • Related Posts

    उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक…


    Spread the love

    उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।…


    Spread the love