देहरादून- नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभांरभ, 36 घंटे का निर्जला व्रत, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Spread the love

 

हाय खाय के साथ आज शनिवार से छठ महापर्व शुरू हो गया है। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। हरिद्वार में पूर्वांचल समाज के लोगों ने नहाय-खाय के साथ इस पवित्र पर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विष्णुलोक कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कलश यात्रा में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में कलश सिर पर रख कर यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में कई स्थानीय नेता और समाजसेवी भी पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर चौहान ने कहा कि छठ पर्व अब न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई और परिवारिक एकता का प्रतीक है।

महिलाओं ने आज नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत कर दी है और आने वाले दिनों में वे अपने पति व परिवार की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर डूबते सूर्य देव को अर्ग अर्पित करेंगी। कलश यात्रा विष्णुलोक कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए प्रेम नगर आश्रम घाट पर संपन्न हुई।

दून में 23 से अधिक घाटों पर छठ पूजा होगी। छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा। इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा। चार दिन तक छठ पूजा की रस्में होंगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: 9 साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love