देहरादून- नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभांरभ, 36 घंटे का निर्जला व्रत, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

 

नहाय खाय के साथ आज शनिवार से छठ महापर्व शुरू हो गया है। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। हरिद्वार में पूर्वांचल समाज के लोगों ने नहाय-खाय के साथ इस पवित्र पर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विष्णुलोक कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कलश यात्रा में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में कलश सिर पर रख कर यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में कई स्थानीय नेता और समाजसेवी भी पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर चौहान ने कहा कि छठ पर्व अब न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई और परिवारिक एकता का प्रतीक है।

महिलाओं ने आज नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत कर दी है और आने वाले दिनों में वे अपने पति व परिवार की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर डूबते सूर्य देव को अर्ग अर्पित करेंगी। कलश यात्रा विष्णुलोक कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए प्रेम नगर आश्रम घाट पर संपन्न हुई।

दून में 23 से अधिक घाटों पर छठ पूजा होगी। छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा। इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा। चार दिन तक छठ पूजा की रस्में होंगी।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश और तूफान का असर, पहाड़ों के साथ मैदानों में भी गिरा पारा, 14 अक्तूबर तक का जानें...
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…