देहरादून- BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए ये केवल एक गीत नहीं बल्कि क्रांतिकारी के बलिदान का प्रतीक है।

कांग्रेस का 1937 वाला प्रस्ताव बंटवारे को बढ़ावा देने वाला है।

कहा कि कांग्रेस ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति कर रही है। मोहम्मद अली जिन्ना ने जो बायकाट किया था, वैसा ही अब कांग्रेस दोहरा रही है। संविधान की कॉपी लेकर घूमने वाली कांग्रेस वर्ग विशेष के तुष्टिकरण के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर बताया था। कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए लेकिन उनकी सोच को आगे नहीं बढ़ाया। पत्रकारवार्ता में भट्ट ने कहा कि  24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को बराबर दर्जा दिया था। लेकिन पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।

जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा
15 अगस्त पर पहली बार लाल किले से राष्ट्रगीत को खोया हुआ सम्मान मिला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव ही राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर हुआ है। राष्ट्रगीत को किसी भी दबाव में हम झुकने नहीं देंगे। कांग्रेस या किसी भी पार्टी का पारित प्रस्ताव देश की संसद से ऊपर नहीं हो सकता। भट्ट ने कहा कि हम जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे।

कहा कि जनता को बताएंगे कि जिस राष्ट्रगीत से पूरे आजादी के आंदोलन को बल मिला, उसे कांग्रेस असम्मान कर रही है। अच्छा होता हरीश रावत अपनी पार्टी में आजादी के इस गीत को गाने के लिए प्रेरित करे।
बताया कि आज से जन जागरण अभियान शुरू हो गया है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है। देश को एक रखने में राष्ट्रगीत बड़ा कारक बनेगा।

और पढ़े  चारधाम यात्रा: गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 7.87 लाख ने किए दर्शन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…