देहरादून- बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों के लिए इस बार 78 फीसदी हुआ मतदान, 22 को आएंगे परिणाम

Spread the love

स साल बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 78 फीसदी मतदान हुआ। यह मतदान पिछले साल की तुलना में कम है। इस बार भी नए पुराने मुद्दों के साथ चेंबर निर्माण का मुद्दा ही प्रमुख था। चुनाव मैदान में कुल 12 पदों पर 47 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। चुनाव परिणाम 22 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के बृहस्पतिवार को चुनाव हुए। सुबह करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चरण में ही मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसे काबू करने के लिए पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ।

इस बार कुल 3735 अधिवक्ताओं को मतदान करना था। इनमें से 2917 अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया। इस हिसाब से करीब 78 फीसदी मतदान हुआ। जबकि, पिछले साल मतदान 81 फीसदी से अधिक हुआ था। 

 

पिछले साल अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल 10वीं बार अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए थे। इस बार भी कंडवाल चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इनके साथ ही अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती (चीनी), हरीश चंद्र डोभाल, और राजीव शर्मा ने चुनाव लड़ा है। सचिव पद पर अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, रविंद्र कुमार चौहान आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव पद पर अनिल सिंह बिष्ट, अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल और सुदीप कुमार कंडवाल लड़ रहे हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर व विरेंद्र सिंह खुराना लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर अल्पना जदली और लता राणा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। लाइब्रेरियन पद पर अनुज शर्मा, आरएस भारती और सुभाष परमार मैदान में हैं।

और पढ़े  सितारगंज Accident: पीलीभीत हाईवे पर डंपर की टक्कर से 3 युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love