देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती ने मारी बाजी, 2 साल बाद जोरदार वापसी

बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार अधिवक्ता अनिल कुकरेती (चीनी) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू को 81 मतों से शिकस्त दी। चीनी इससे पहले 2023 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से लगातार चुनाव लड़े चीनी को दो बार हार का सामना करना पड़ा था।

साथ ही अधिवक्ता अजय बिष्ट ने अधिवक्ता प्रकाश टी पाल को 172 मतों से हराकर सचिव पद पर कब्जा किया। लगातार कई चुनावों से किस्मत आजमा रहे पाल को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही इस बार अनिल चीनी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। हर मतपेटी में उनके मत अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा निकले। कुल 2917 अधिवक्ता मतदातों ने मतदान किया था।

 

अध्यक्ष पद पर कुल छह मत अवैध घोषित हुए। कुल 2917 वैध मतों में से अनिल कुकरेती (चीनी) को 1007, अधिवक्ता राजीव शर्मा बंटू को 925 और अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल को 844 मत मिले। जबकि, चौथे प्रत्याशी हरीश चंद डोभाल को 135 मतों से ही संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी में सचिव पद पर अजय बिष्ट को सर्वाधिक 1359 वोट मिले हैं। जबकि, प्रकाश टी पाल को 1187, प्रभात बड़थ्वाल को 398 और रविंद्र कुमार चौहान को 55 वोट मिले।

इनके अलावा कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव पद पर कपिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष पर विनोद कुमार सागर, उपाध्यक्ष पर महिला लता राणा, लाइब्रेरियन पर सुभाष परमार, कोषाध्यक्ष पर राजीव कुमार रोहिला, टेन प्लस सदस्य पर दीपक कुमार त्यागी, सेवन प्लस सदस्य पर आरती, फाइव प्लस सदस्य पर रमन शर्मा, थ्री प्लस पर ऋषभ रतूड़ी और थ्री प्लस (महिला) पर जुगनू रानी ने जीत हासिल की।

और पढ़े  टिहरी: 21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…