देहरादून- 6 डीएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव, नई जिम्मेदारियां तय, एसएसपी अजय सिंह ने जारी किए आदेश

Spread the love

जिले में छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। साथ ही नई जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। एसएसपी अजय सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर बनाया गया है। वे अब प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही अगले आदेश तक उन पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर सर्किल की भी जिम्मेदारी रहेगी। रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन आदि शामिल रहेंगे।

वहीं, स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। उन पर कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार, पुलिस लाइन के साथ कुछ अन्य जिम्मेदारियां भी रहेंगी। नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है। उन पर कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला, थाना रानीपोखरी की जिम्मेदारी रहेगी।

जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब यातायात, प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल/निवारण, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही अग्रिम आदेशों तक उन पर मसूरी सर्किल का भी प्रभार रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बीकेटीसी का बड़ा फैसला: बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बैठक में 121 करोड़ का बजट पारित
  • Related Posts

    ईरान के मोजतबा खामेनेई का बयान- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा

    Spread the love

    Spread the loveईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन…


    Spread the love

    भराड़ीसैंण- समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) में उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे कर्मचारियों को जल्द ही समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। यूपीसीएल ने इसकी तैयारी तेज कर…


    Spread the love