Deepak Bali Joined भाजपा – आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए दीपक बाली, कल देर रात AAP से दे दिया था इस्तीफा.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले दीपक बाली बीजेपी में शामिल हो गए मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में दीपक बाली बीजेपी में शामिल हुए. दीपक बाली छात्र राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं. वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने विधानसभा चुनावों में आप पार्टी से काशीपुर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. आम आदमी पार्टी ने काशीपुर निवासी दीपक बाली को विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम ना आने के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई थी, ताकि निकाय चुनाव में वह बेहतर प्रदर्शन कर सके.

मंगलवार की देर रात दीपक बाली ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. आप के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के साथ असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. इससे पूर्व विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के मुख्यमंत्री दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भी 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दिया था.

और पढ़े  ऋषिकेश: दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा, नीम बीच के पास हुआ हादसा
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…