अयोध्या- संत पर जानलेवा हमला,कमरे की खिड़की काटकर रात 2:45 बजे लगाई आग

 

 

योध्या में संत पर जानलेवा हमलाः कमरे की खिड़की काटकर रात 2:45 बजे लगाई आग, पुलिस जांच शुरू अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के गोविंदगढ़ में देर रात लगभग 2:45 बजे महेश दास उर्फ़ स्वामी महेश योगी के आश्रम में अचानक आग लग गई। आरोप है कि यह आग उन्हें मारने की साजिश के तहत लगाई गई थी। आग ज्वलनशील पदार्थ के माध्यम से लगाई गई। अज्ञात लोगों ने कमरे की पीछे की खिड़की काटकर आग लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हनुमानगढ़ी के वसंतीय पट्टी स्थित गोविंदगढ़ में महेश योगी का आश्रम है। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आश्रम के पिछले हिस्से में स्थित लोहे की जाली काटकर अंदर आग का गोला फेंक दिया। महंत महेश योगी ने बताया कि घटना के समय आग से पेट्रोल जैसी गंध आ रही थी। फिलहाल आग को समय रहते बुझा लिया गया है, अधिक नुकसान नहीं हुआ है । घटना के समय महेश योगी आश्रम में अकेले शयन कर रहे थे। उनके शिष्य आश्रम के दूसरे हिस्से में रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे के पीछे से कटी ग्रिल और पेट्रोल जैसी गंध के निशान भी मिले हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर जांच जारी है। फिलहाल महेश योगी ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मां की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…