अयोध्या: मां-बेटी की तालाब में मिली लाश, भाई बोला-ससुराल वालों ने मारकर यहां फेंक दिया, दहेज मांगते थे

Spread the love

 

 

योध्या में कोतवाली क्षेत्र के ममरेजनगर गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव के ही एक तालाब में महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी का शव उतराता हुआ मिला। मृतका की पहचान ममता गुप्ता (32) पत्नी शिव करन गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि बच्ची का नाम पीहू था।

गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के भाई रामजी गुप्ता ने ससुराल पक्ष के दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
भाई बोला-ससुराल वाले दहेज मांगते थे
मृतक महिला के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। आए दिन दहेज को लेकर जान से मार देने की धमकी देते हुए दीदी की पिटाई करते थे। जिसका सन् 2018 में जिला न्यायालय में दहेज व घरेलू हिंसा का मुकदमा चल रहा था।

ससुराल पक्ष ने उसका सुलह-समझौता करके महिला को अपने घर ले वापस ले गए। कुछ दिन बाद ममता ने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने अपनी हरकतों को जारी रखा। पति शिव करन गुप्ता दहेज न देने पर बहन को कई-कई दिनों तक भोजन भी नहीं देते थे। मायके वालों से बात भी करने नहीं देता था और अपनी दूसरी शादी करने के लिए कहता था।

सुबह चार बजे से गायब थी
भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि ममता अपनी नाबालिग पुत्री के साथ सुबह चार बजे से घर से गायब है। यह कहकर उन लोगों ने फोन काट दिया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

और पढ़े  गैस सिलिंडर न लाने पर पत्नी ने दुपट्टे से फंदा बनाकर लगाई फांसी, बाजार गया था पति, लौटा तो मिली लाश

उसके कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि ममता का शव सामने तालाब से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे एसडीएम विकास धर दुबे और सीओ आशीष निगम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love