बठिंडा में घर से मिली पिता-पुत्र की लाश- पहले बेटे की जान गई, भूख प्यास से 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Spread the love

 

 

ठिंडा के रामपुरा सिटी पुलिस थाने के अधीन आते एरिया में एक बंद घर से पिता-पुत्र का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने दोनों मृतकों रमेश कुमार (80) और संजय कुमार (50) के शव को सहारा जनसेवा संस्था की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

मृतक पिता पुत्र गाजियाबाद के रहने वाले थे और फिलहाल लंबे समय से रामपुरा में रह रहे थे। थाना सिटी रामपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि रमेश कुमार अपने पुत्र संजय कुमार के साथ पिछले लंबे समय से यहां रह रहे थे।

 

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले 12-13 दिन से अपने पिता और भाई को फोन कर रही थी। लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो वह अपने रिश्तेदारों के साथ रामपुरा में अपने पिता के घर पहुंची। घर खोलकर देखा कि दोनों पिता पुत्र मृत पडे़ थे।

एसएचओ हरबंस सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि संजय कुमार की करीब 12 दिन पहले मौत हो गई थी। उसके बाद चलने फिरने में असमर्थ रमेश कुमार की मौत भूख प्यास से तड़प कर हुई लगती है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। फिर भी पुलिस जांच में जुटी है कि संजय कुमार की मौत पहले कैसे हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  टैक्सी चालक ने वीडियो बनाकर आत्महत्या की, पूर्व विधायक का लिया नाम, आठ के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी पर कृषि विभाग का छापा, 1 गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   पंजाब के कृषि विभाग की टीम ने जगरांव में नकली खाद बनाने के मामले का पर्दाफाश किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों तथा कृषि मंत्री…


    Spread the love

    टैक्सी चालक ने वीडियो बनाकर आत्महत्या की, पूर्व विधायक का लिया नाम, आठ के खिलाफ केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveपटियाला के थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव हामझेड़ी में एक टैक्सी चालक ने सल्फास खाकर जान दे दी। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर…


    Spread the love