बठिंडा में घर से मिली पिता-पुत्र की लाश- पहले बेटे की जान गई, भूख प्यास से 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा

 

 

बठिंडा के रामपुरा सिटी पुलिस थाने के अधीन आते एरिया में एक बंद घर से पिता-पुत्र का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने दोनों मृतकों रमेश कुमार (80) और संजय कुमार (50) के शव को सहारा जनसेवा संस्था की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

मृतक पिता पुत्र गाजियाबाद के रहने वाले थे और फिलहाल लंबे समय से रामपुरा में रह रहे थे। थाना सिटी रामपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि रमेश कुमार अपने पुत्र संजय कुमार के साथ पिछले लंबे समय से यहां रह रहे थे।

 

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले 12-13 दिन से अपने पिता और भाई को फोन कर रही थी। लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो वह अपने रिश्तेदारों के साथ रामपुरा में अपने पिता के घर पहुंची। घर खोलकर देखा कि दोनों पिता पुत्र मृत पडे़ थे।

एसएचओ हरबंस सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि संजय कुमार की करीब 12 दिन पहले मौत हो गई थी। उसके बाद चलने फिरने में असमर्थ रमेश कुमार की मौत भूख प्यास से तड़प कर हुई लगती है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। फिर भी पुलिस जांच में जुटी है कि संजय कुमार की मौत पहले कैसे हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है।

और पढ़े  'न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं': पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, विस चुनाव से पहले एलान
  • Related Posts

    एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम

    जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल में दुष्कर्म का एक मैसेज वायरल हुआ…

    ‘न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं’: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, विस चुनाव से पहले एलान

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस में लौटने की संभावना से साफ इन्कार किया है। वहीं उन्होंने ये भी…