Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

Spread the love

वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई। ब्लास्ट से गिरे मकान के मलबे में दबकर परिवार के बुजुर्ग समेत चार सदस्य घायल हो गए। मौके पर वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की है। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार ओम कुमार चौधरी (30) और प्रीति (27) की मौत हो गई। जबकि परिवार के अमन चौधरी (31), बुजुर्ग गिरजा देवी (60) घायल हैं। मलबा हटाने की प्रक्रिया में नगर निगम की टीम जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता छानबीन कर रही है।

 

लहरतारा में मंगलवार की सुबह अचानक धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बाहर निकलकर लोगों ने देखा तो एक मकान ध्वस्त हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट होने से मकान गिर गया। जिसमें चार लोग दब गए। मकान का मलबा हटाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। वहीं बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

आनन-फानन रेस्क्यू कर सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अमन चौधरी (31) और बुजुर्ग महिला गिरजा देवी (60) हैं।

 

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस व अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। दो मौत से मौके पर कोहराम मचा है।

और पढ़े  फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

 

गैस सिलिंडर में रिसाव से हुआ ब्लास्ट

घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं।

मंगलवार की सुबह खाना बना रही थीं, इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते ब्लास्ट हुआ। जिससे मकान गिर गया और इसमें तीनों बच्चों समेत गिरजा देवी दब गईं।

आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला गया और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान भाई- बहन की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की इलाज चल रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    LPG: गैस किल्लत के बीच राहत भरी खबर, जिन घरों में शादियां, उन्हें मिलेंगे कॉमर्शियल सिलिंडर

    Spread the love

    Spread the loveसाहब, घर में दो बेटियों की शादी है। मेहमान आना शुरू हो गए हैं, लेकिन हलवाई कह रहा है बिना सिलिंडर काम शुरू नहीं होगा… अब आप ही…


    Spread the love

    कक्षा 6 की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, चलते ऑटो से फेंक दीं, सड़क पर गिरकर हुई घायल

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के ताजगंज क्षेत्र के स्कूल से परीक्षा देकर सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ऑटो से घर लौट रही कक्षा छह की छात्रा से चालक ने छेड़खानी…


    Spread the love