Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, इन इलाकों में हो सकती है झमाझम बारिश ।

Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, इन इलाकों में हो सकती है झमाझम बारिश ।

बंगाल की खाड़ी में अगले 2 दिनों में चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिसंबर की शाम तक यह चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश में माचिलीपत्तनम और चेन्नई के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का जो क्षेत्र बन रहा है, उसका केंद्र चेन्नई के समुद्र तट से 800 किलोमीटर, माचिलीपत्तनम से 970 किलोमीटर, आंध्र प्रदेश के ही बापातला से 990 किलोमीटर और पुडुचेरी के तट से 790 किलोमीटर दूर समुद्र में स्थित है।
<strong>Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, इन इलाकों में हो सकती है झमाझम बारिश ।</strong>
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान पश्चिम और उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है और 2-3 दिसंबर तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। चक्रवाती तूफान का ओडिशा में कोई प्रभाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान के असर से ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कड़ाने की घटनाएं हो सकती हैं। इनमें मलकानगिरी, कोरापुट, नाबारंगपुर, रायगढ़, कालाहांडी, कंधमाल आदि इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा इलाके में भारी बारिश हो सकती है।

और पढ़े  भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी
  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…