Crime : परिजन करते रह गए इंतजार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य का हो गया लावारिस में अंतिम संस्कार

Spread the love

 

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव (40) की हत्या के बाद पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया। ऐसे में परिजनों को मृतक के आखिरी दर्शन भी नहीं हो सके। परिजन इसके लिए कभी पुलिस तो कभी किस्मत को कोसते रहे। उनका कहना है कि पिछले छह दिनों से रणधीर की तलाश में वे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। मामले का खुलासा होने पर रणधीर यादव के पिता राम अभिलाष यादव ने बेटे के कपड़े व फोटो से उसकी शिनाख्त की।

परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि रणधीर का दोस्त रामसिंह कैसे उनकी हत्या में शामिल हो सकता है। दरअसल, रणधीर यादव से राम सिंह और उदय की गहरी दोस्ती थी। उदय गांव आने की बजाय किराए के कमरे में शांतिपुरम में रहता था। जिला पंचायत सदस्य बबली यादव ने बताया कि जब कभी राम सिंह घर आता था तो पति रणधीर उसे बात करने के लिए अलग कमरे में ले जाते थे। वे घंटों साथ रहते थे। दोनों के बीच क्या बातें होती किसी को नहीं मालूम।

 

मुख्य आरोपी उदय की पत्नी की संदिग्ध माैत की जांच के लिए भी टीम गठित

11 जुलाई को उदय की पत्नी अंजली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब रणधीर हत्याकांड के बाद खुलासा हुआ कि अंजली की मौत जहर खाने से हुई थी लेकिन इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया। डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि अंजली की मौत कहीं साजिश तो नहीं थी। इस केस को सुलझाने के लिए अब पुलिस ने एक टीम गठित कर दी है। जल्द ही इसे लेकर भी खुलासा किया जाएगा।

और पढ़े  उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, 'झुमका गिरा रे...' गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

फरार आरोपियों की तलाश में जुटीं टीमें

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी राम सिंह प्रतापगढ़ में स्टेनो के पद पर है जबकि उदय यादव एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता है। वहीं आरोपी विजय और सुजीत चाय की दुकान चलाते हैं। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मुख्य आरोपी उदय यादव उसके भाई विजय व नौकर सुजीत की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

यह है नियम

अज्ञात शव मिलने पर जनपदीय ही नहीं आसपास के जिलों में भी फोटो, हुलिये की जानकारी साझा की जानी चाहिए। 72 घंटे तक इसे रखा जाना चाहिए। इसके बाद भी शिनाख्त नहीं होती है तो डीएनए/फिंगरप्रिंट सुरक्षित कर अज्ञात में अंतिम संस्कार कराया जाना चाहिए।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद इसकी सूचना जिले भर के थानों में साझा की जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर पम्फलेट लगवाए जाने चाहिए।

नवाबगंज इंस्पेक्टर बोले, पूरामुफ्ती से नहीं मिली सूचना

इस मामले में नवाबगंज इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने गुमशुदगी की सूचना जनपद के सभी थानों को दिलवा दी थी। इसके साथ ही पम्फलेट सार्वजनिक स्थानों पर लगवाने के साथ सोशल मीडिया पर भी सूचना साझा कर दी थी। रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने के संबंध में पूरामुफ्ती पुलिस ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। उधर पूरामुफ्ती एसओ मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि नवाबगंज थाने से गुमशुदगी की जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंचे विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता

और पढ़े  खेत में मिला किसान का कंकाल-; खेत देखने निकले थे बृजलाल, पुलिस बोली- किसी जंगली जानवर ने बनाया शिकार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की मौत की खबर मिलते पैतृक घर मोहम्मदपुर में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं समेत तमाम लोगों की भी एड इकट्ठा हो गई। बृहस्पतिवार की शाम से लेकर शुक्रवार की शाम तक मृतक के घर मजमा लगा रहा। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, सपा गंगा पार जिला अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, एमएलसी मानसिंह, सपा नेता दूधनाथ पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा, प्रेमचंद कुशवाहा, जनपद प्रयागराज के जिला पंचायत सदस्य गण, सभासद आरती मौर्य तथा प्रमोद मौर्या आदि उनके घर पहुंचे और दु:खद घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए परिजन को ढांढ़स बंधाया।

पूर्व जिला पंचायत के हत्यारोपियों पुलिस ने भेजा जेल

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणवीर यादव के हत्या के आरोप में उदय यादव की सास लीला यादव व राम सिंह को जेल भेज दिया गया। अन्य नामजद आरोपी उदय यादव, विजय यादव तुलसीराम का पुरवा तथा सुधीर श्रीवास्तव निवासी उमरपुर नीवां थाना धूमनगंज की पुलिस तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी से मृतक की पत्नी बबली यादव ने लगाई न्याय की गुहार

कौड़िहार की जिला पंचायत सदस्य बबली यादव ने प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि घटना से परिवार सदमे में है। हमें तथा परिवार को खतरा है। मेरे पति की हत्या गहरी साजिश के तहत की गई। उन्होंने बताया कि पति पर घिनौने आरोप लगाए जा रहे हैं। उदय यादव बहन की शादी में मेरे पति से पैसे लिए थे। बबली यादव ने कहा कि पति के मौत से मेरा परिवार टूट गया है। मुझे तथा मेरे परिवार को खतरा है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

और पढ़े  राज्य में आज से आंधी-तूफान का दौर, पश्चिमी UP के ये जिले होंगे ज्यादा प्रभावित, बारिश की चेतावनी भी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love