Crash Army Helicopter :- भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 पायलट की मौत

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।
<strong>Crash Army Helicopter :- भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 पायलट की मौत</strong>

सेना के अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची फिर दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

और पढ़े  2008 अहमदाबाद धमाके: इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य की फांसी पर रोक, SC ने हाईकोर्ट का फैसला पलटा
  • Related Posts

    9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुआ कॉकपिट हमला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ओमान के…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…