बंगाल- माल नदी में विसर्जन के दौरान अचानक आ गई बाढ़, 8 लोगों की मौत, कई लोग लापता।

बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में विजयादशमी के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले के माल नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई है जबकि कई अन्य लापता हैं।ये घटना बुधवार शाम के वक्त हुई जब विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदरा ने पीटीआई से कहा कि अचानक आई बाढ़ में लोग बह गए। अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है।’’ उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

और पढ़े  SIR-यूजीसी बन सकते हैं सिरदर्द: नवीन बोले- सीएम योगी को पीएम मोदी का पूरा आशीर्वाद, दूरी की खबरें भ्रामक
  • Related Posts

    9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुआ कॉकपिट हमला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ओमान के…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…