उत्तरकाशी- निर्माण के दौरान हो रहे विस्फोट से भटवाड़ी में पांच भवनों में आई दरारें,दहशत में लोगों

Spread the love

त्तराकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय के ढुमक नामे तोक में तहसील भवन निर्माण के दौरान हो रहे विस्फोट से करीब पांच घरों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और ठेकेदार को कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के वर्षों बाद वह मुश्किल से अपना घर तैयार कर पाए हैं।

 

स्थानीय निवासी अभिषेक रमोला, सुनील नौटियाल, सूरज नौटियाल, जगन्नाथ प्रसाद, अंकित सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2010 और 2012 व 2013 की आपदा के दौरान उनके भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। उसके बाद शासन-प्रशासन की ओर से भटवाड़ी के ढुमक में पुर्नवास के तहत भूमि दी गई। आपदा प्रभावितों ने लंबी जद्दोजहद के बाद वहां पर अपने भवन तैयार किए। अब वहां पर चल रहे निर्माण कार्य से उन भवनों पर खतरा मंडरा रहा है।

अभिषेक रमोला ने बताया कि वहां पर तहसील भवन का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए रात में चट्टान काटने के लिए विस्फोट किए जा रहे हैं। इससे पांच घरों और उनकी सुरक्षा दीवारों में दरारें आ गई हैं। विस्फोट के कंपन से लोगों में भय है। इस संबंध में कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों को कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भवनों की सुरक्षा के लिए नियमानुसार कार्य करवाया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।

ठेकेदार को विस्फोट करने की अनुमति नहीं है। उन्हें चेतावनी भी दी गई है। आगे किसी भी प्रकार की नुकसान की भरपाई वह स्वयं करेंगे। – स्वराज चौहान, सहायक अभियंता, लोनिवि


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है।…


    Spread the love