Covid- 19 : भारत में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज।

भारत में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। तीसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने किसी नई लहर की आशंका से इनकार किया है। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी। 
दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले। हालांकि, गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं। गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…