कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की हिरासत में भेजा, ED करेगी पूछताछ

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आई-पैक के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी राज्य में हुए बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने विनेश चंदेल को 10 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है।

 

अधिकारियों के अनुसार, चंदेल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दिल्ली से पकड़ा गया। जांच एजेंसी का दावा है कि कोयला तस्करी के इस रैकेट से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने करोड़ों रुपये आई-पैक के खातों में भेजे। इससे पूर्व 2 अप्रैल को चंदेल व अन्य निदेशकों के ठिकानों पर छापे मारे गए थे। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि कोलकाता में जांच के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए साक्ष्य और उपकरण जब्त करने में बाधा डाली। वहीं, मुख्यमंत्री ममता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ममता ने सार्वजनिक मंच से कहा कि चुनाव से पहले उनकी चुनावी रणनीति संबंधी दस्तावेजों को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

 

2 अप्रैल को ईडी ने दिल्ली में चंदेल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। साथ ही आई-पैक के एक अन्य को-फाउंडर और डायरेक्टर ऋषि राज सिंह के बंगलूरू स्थित ठिकानों और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर के मुंबई स्थित परिसरों की भी तलाशी ली थी।

इससे पहले 8 जनवरी को केंद्रीय एजेंसी ने आई-पैक के दफ्तर और इसके संस्थापक व निदेशकों में शामिल प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। उस समय मामला तब सुर्खियों में आया था, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई थीं।

और पढ़े  दिल्ली हादसे पर एक्शन: छात्र सुरक्षा पर एलजी का अल्टीमेटम, एसीपी-एसएचओ करेंगे छात्रों से सीधा संवाद
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…