नैनीताल- लोअर माॅल रोड पर निर्माण का कार्य जोरो पर

 

नैनीताल की लोअर माॅल रोड पर भूं-धसाव के बाद लोनिवि की ओर से यातायात संचालन के लिए रैंप निर्माण का कार्य जोरो पर है। रैंप की दीवार बनाने के बाद विभाग ने भरान का शुरू कर दिया है। जल्द ही सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।

बीते रविवार को मालरोड का करीब 15 मीटर हिस्सा धंसने के बाद विभाग ने सड़क पर इंडिया होटल के पास से यातायात को अपर मॉल रोड से डायवर्ट कर मल्लीताल भेजा। अपर मॉल रोड पर दाेनों ओर से वाहन संचालन होने से जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए लोनिवि ने सूचना कार्यालय के समीप रैंप बनाने का कार्य शुरू कर दिया था जो लगभग अंतिम चरण में है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुलाराम टम्टा ने बताया कि रैंप की दीवार निर्माण का कार्य पूरा कर मिट्टी और रोड़ी का भरान शुरू कर दिया है। माॅल रोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित होने के कारण पिकअप से मिट्टी लाई जा रही है जिसमें अधिक समय लग रहा है। भरान के बाद सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाकर यातायात सुचारु करवा दिया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मंत्री रेखा आर्या पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर, एसआईटी दर्ज कर सकती है बयान
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज

    प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर…