हरिद्वार: तेज धमाका..चिंगारियां उठीं देखते ही देखते सड़क किनारे खड़े कंटेनर में लग गई आग, मची अफरातफरी

 

रिद्वार श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे के पास कांगड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक समय रहते बाहर कूद गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर चालक ने किसी काम से वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका।
सूचना पर श्यामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में रखा पुराना फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़े  चमोली- दो घंटे 51 मिनट में 42 किमी दौड़ पूरी: पहाड़ की बेटी भागीरथी ने लहराया परचम, हैदराबाद मैराथन में बनाया रिकॉर्ड
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…