अयोध्या: राम मंदिर में शुरू हुआ लिफ्ट का निर्माण, इस सुविधा का इन श्रद्धालुओं को मिल सकेगा लाभ

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राम मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी विकसित कर रहा है। इसी क्रम में मंदिर में लिफ्ट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मंदिर में तीन लिफ्ट लगाई जा रही है, जिससे दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

161 फीट ऊंचे तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण अप्रैल 2025 तक पूरा करने की योजना है। भूतल से लेकर दूसरे तल तक की कुल ऊंचाई 60 फीट से अधिक हो जाएगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को भूतल से प्रथम और दूसरे तल पर जाने में कोई असुविधा ना हो राम मंदिर ट्रस्ट इसके लिए लिफ्ट भी लगवा रहा है। रामलला के दर्शन को बड़ी संख्या में वीआईपी श्रद्धालु भी आते हैं। इसके अलावा दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालु भी दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट की सुविधा ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया की मंदिर के पश्चिम दिशा में दो लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है। एक लिफ्ट 24 लोगों की क्षमता वाली होगी। वहीं उत्तर दिशा में छह लोगों की क्षमता वाली एक लिफ्ट का भी निर्माण किया जाना है। भूतल से प्रथम व प्रथम से दूसरे तल पर जाने के लिए मंदिर में सीढ़ियों का भी निर्माण किया जा रहा है। बताया की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ से पहले लिफ्ट का काम पूरा हो जाएगा। 

राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की होड़

राम मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। दर्शन की होड़ के चलते वीआईपी दर्शन के लिए बनाए गए स्लॉट की व्यवस्था अब नाकाफी साबित हो रही है। मंगलवार को वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट दोपहर 1:00 बजे तक ही फुल हो गए थे। वीआईपी दर्शन के लिए ट्रस्ट की ओर से सुगम व विशिष्ट दर्शन पास जारी किए जाते हैं। इसके लिए सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। हर स्लॉट में 400 से अधिक पास जारी किए जाते हैं जो कि अब बढ़ती भीड़ के चलते कम पड़ जा रहे हैं। मंगलवार को दर्शन के सभी सातों स्लॉट दोपहर 1:00 बजे तक ही फुल हो गए थे। इसके चलते वीआईपी दर्शनार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
और पढ़े  राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…