Constable Recruitment 2 : यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए भी 3 साल की छूट का एलान, आयु सीमा में हुआ बदलाव

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 को लेकर होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में अब होमगार्ड महिला और पुरुष दोनों को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी। इसके बाद उनकी अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़कर 28 वर्ष हो गई है।

अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जानकारी दी कि इस छूट के तहत महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 2 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहले ही सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जा चुकी है, उसी क्रम में अब होमगार्ड को भी यह लाभ दिया गया है। भर्ती बोर्ड द्वारा इस संबंध में स्पष्ट सूचना जारी कर दी गई है।

अब होमगार्ड महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी। पहले जहां अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष थी, अब इसे बढ़ाकर 28 वर्ष कर दिया गया है। आयु में छूट मिलने से अब ज्यादा संख्या में होमगार्ड स्वयंसेवक इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति जरूर देखें। 

चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) शामिल होती है।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

  • न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी
  • सीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)
  • दौड़: 4.8 किलोमीटर, समय सीमा 28 मिनट

महिला अभ्यर्थियों के लिए

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
  • न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम
  • दौड़: 2.4 किलोमीटर, समय सीमा 16 मिनट

एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के अभ्यर्थियों को लंबाई और सीने में नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

ड्यूटी भत्ता और सुविधाएं

होमगार्ड स्वयंसेवकों को ड्यूटी करने पर 600 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही समय-समय पर महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा रिक्तियों वाले जिले

जिलें रिक्तियां
कानपुर नगर 1947
लखनऊ 1371
आगरा 1232
प्रयागराज 1219
हरदोई 1072

शैक्षणिक योग्यता 

इसके लिए उम्मीदवार को दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो और उसकी जन्मतिथि एक जुलाई 1995 से पहले और एक जुलाई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट है।

  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…