कांग्रेसियों द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत मार्च निकालाकर किया विरोध प्रदर्शन।।

Spread the love

अयोध्या –

कांग्रेसियों द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से कचहरी तक मार्च निकालाकर विरोध प्रदर्शन किया।तो वही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथों में सिलेंडर और महंगाई विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।इस दौरान पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों के साथ धोखा, विश्वासघात और छल किया है। चुनावों में लोगों के वोट बटोरने के लिए 137 दिनों तक पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर सीएनजी गैस और सीएनजी के दाम स्थिर रखने के बाद चुनाव के ठीक बाद से इन सभी का दाम बढ़ाना शुरू किया। उन्होंने कहा चुनाव बाद से ही हर परिवार का घरेलू बजट बिगड़ गया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज होती बढ़ोतरी और गैस सिलेंडर तथा घरेलू काम में आने वाली सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर मध्यमवर्ग की कमर तोड़ने का काम भाजपा कर रही है।इससे साबित होता है कि मोदी सरकार नागरिकों को लूटो और अपना खजाना भरो की नीति पर काम कर रही है। खत्री ने कहा भाजपा को बताना होगा कि वह किस तरीके चुनाव भर तो दाम स्थिर रखती है पर चुनाव बाद तुरंत दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने लगती है।तो वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मोदी सरकार लगातार पेट्रोल घरेलू गैस और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाती जा रही है तथा सब्सिडी कम करती जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।इस प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- बागेश्वर के गरुड़ गंगा पर बन रही पार्किंग पर रोक जारी,DM, एसडीएम से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *