भारी पड़ सकता है अमेरिका से टकराव, ट्रंप के मंत्री ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी को दी चेतावनी

Spread the love

मेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चेतावनी दी है कि अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको व्यापार समझौते (यूएसएमसीए) की समीक्षा से पहले अमेरिका से ‘टकराव’ लेना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह वही समझौता है जो कनाडा को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारी टैरिफ नीति से काफी हद तक बचाता है। दरअसल, कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने पिछले हफ्ते स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाषण दिया था। उसमें उन्होंने बड़ी ताकतों द्वारा छोटे देशों पर ‘आर्थिक दबाव’ डालने की आलोचना की थी। इसे अमेरिका की व्यापार नीति पर सीधा हमला माना गया। इसके बाद से कार्नी और ट्रंप सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई।

ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने की दी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को धमकी दी कि अगर कनाडा चीन के साथ नया व्यापार समझौता करता है, तो वह कनाडा से आने वाले सामान पर 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। यानी कनाडाई सामान अमेरिका में दोगुने दाम पर बिकेगा। वहीं अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा, ‘यूएसएमसीए की बातचीत से पहले झगड़ा करना और सस्ते राजनीतिक फायदे लेना ठीक नहीं है। या तो आप अपने राजनीतिक करियर के लिए काम कर रहे हैं या कनाडा के लोगों के लिए।’

अमेरिकी वित्त मंत्री का कार्नी पर तंज
उन्होंने कार्नी की पुराने काम पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा है जब कोई टेक्नोक्रेट (जैसे केंद्रीय बैंक का अधिकारी) अचानक नेता बनने की कोशिश करता है। यह आमतौर पर अच्छा नहीं होता।’ बेसेंट का इशारा था कि कार्नी पहले एक केंद्रीय बैंक प्रमुख रहे हैं और अब राजनीति में आकर सख्त बयान दे रहे हैं।

अपने बयान पर अडिग हैं मार्क कार्नी
सोमवार को ट्रंप और कार्नी की फोन पर बात भी हुई। इसके बाद बेसेंट ने कहा कि कार्नी अपने दावोस वाले बयानों से ‘पीछे हटते’ दिख रहे हैं। लेकिन कार्नी ने अगले ही दिन साफ कहा, ‘मैंने दावोस में जो कहा, वही मेरा मतलब था। मैंने राष्ट्रपति से भी यही कहा।’ यानी दोनों नेताओं की सोच में अब भी फर्क बना हुआ है।

और पढ़े  मौसम- बाढ़ग्रस्त ओडिशा को बारिश से फिलहाल राहत नहीं, UP-राजस्थान और अन्य जगह मानसून का मिजाज कैसा?

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love