ऋषिकेश- बाबाओं के बीच फर्श पर सोते दिखे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर! त्रिवेणी घाट का वीडियो हो रहा वायरल

तीर्थनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फक्कड़ बाबाओं के बीच फर्श पर चादर बिछाकर लेटे एक व्यक्ति को कई सोशल मीडिया यूजर्स मशहूर हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर बता रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति साधारण वेशभूषा में घाट परिसर में अन्य लोगों के बीच विश्राम करता नजर आ रहा है। कई यूजर्स इसे अभिनेता की सादगी और आध्यात्मिक रुझान से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति वास्तव में सुनील ग्रोवर ही हैं।

 

योग और अध्यात्म की वैश्विक पहचान रखने वाला ऋषिकेश देश-विदेश की कई नामी हस्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यहां विभिन्न अवसरों पर फिल्म, खेल और कला जगत से जुड़ी हस्तियां योग, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभव के लिए पहुंचती रही हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: भूस्खलन का खतरा. श्रीनगर और आसपास का 22 फीसदी से अधिक क्षेत्र संवेदनशील, एनआईटी अध्ययन में खुलासा
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…