CM योगी ने कोटद्वार सिद्धबली मंदिर में माथा टेक लिया बाबा का आशीर्वाद, फिर बहन से मिलने भी गए

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर में माथा टेककर सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से कोटद्वार पहुंचे थे। ग्रास्टनगंज में हेलीपैड पर उतरकर कार से दोपहर 2:45 बजे सिद्धबली मंदिर पहुंचे। सिद्धबली बाबा के समक्ष नतमस्तक होकर करबद्ध प्रार्थना की।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ के कोटद्वार आगमन से पूर्व ही पौड़ी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थ चाकचौबंद कर दी थी। मुख्यमंत्री के मंदिर प्रांगण में पहुंचने से कुछ देर पहले ही एक क्षेत्र को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा बना लिया गया था। योगी आदित्यनाथ के कार से उतरते ही लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने उनका अभिवादन किया। महंत दिलीप रावत योगी आदित्यनाथ को बाबा के दर्शन के लिए लेकर गए।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जीजा ओमप्रकाश रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर बहन को ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ीघाट क्षेत्र में भी कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किया हुआ था। कई जगहों पर अवरोधक रखे थे और वाहनों की आवाजाही को रोका गया था।

और पढ़े  हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में 28 अपर पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल

    उत्तरप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर…

    दशाश्वमेध घाट: एक लाख लोगों पर चला मिलिट्री धुन का जादू, 4:21 मिनट तक शंखनाद, काशी में दिखा अद्भुत नजारा

    सुरसरि गंगा किनारे आध्यात्म के उजाले के बीच श्रद्धालु राष्ट्रभक्ति के भाव में नजर आए। दशाश्वमेध घाट पर करीब एक लाख लोग गंगा महाआरती, क्रैकर-ड्रोन शो तक घाट पर ही…