CM केजरीवाल:- मुख्यमंत्री केजरीवाल अपना ज्यादातर समय किताबें पढ़ने और योग करने में बिता रहे हैं।

CM केजरीवाल:- मुख्यमंत्री केजरीवाल अपना ज्यादातर समय किताबें पढ़ने और योग करने में बिता रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में अपना ज्यादातर समय ध्यान करने, किताबें पढ़ने और योग करने में बिता रहे हैं। जेल सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर 2 के जनरल वार्ड नंबर तीन में स्थित 14 फुट लंबे आठ फीट चौड़े कमरे में रखा गया है।

जेल के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल दिन में ज्यादातर समय किताबें पढ़ते हैं और योग करते हैं तथा हर दिन दो बार ध्यान लगाते हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘वह हर दिन सुबह और शाम करीब डेढ़ घंटे योग करते हैं और ध्यान लगाते हैं।’ उन्हें अक्सर अपने सेल में कुर्सी पर बैठकर किताबें पढ़ते और कुछ लिखते देखा जाता है।

जेल के एक अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल कैदियों के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबें भी पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई अन्य किताब नहीं मांगी है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने कक्ष में 20 चैनलों वाला एक टीवी उपलब्ध कराया गया है, लेकिन वह इसे देखने के बहुत शौकीन नहीं हैं।

और पढ़े  डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका', गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…