सीएम केजरीवाल- अरविंद केजरीवाल- मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं…, सरेंडर से पहले बोले केजरीवाल

सीएम केजरीवाल- अरविंद केजरीवाल- मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं…, सरेंडर से पहले बोले केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। ट्रायल कोर्ट में विशेष जज कावेरी बावेजा ने शनिवार को उनकी अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख दी है।

केजरीवाल – मैं भी फांसी चढ़ने को तैयार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है… देश को आजाद कराने के लिए भगत सिंह को फांसी दी गई थी। इस बार मैं जेल जा रहा हूं, मुझे नहीं पता कब वापस आऊंगा…भगत सिंह को फांसी हुई, तो मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।

देश बचाने के लिए जेल जा रहे हैं: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों ने 500 से ज्यादा जगह रेड मारी लेकिन वो 100 करोड़ रुपये कहां गया? इनके पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बिना सबूत के जेल में डाल दिया। हम देश को बचाने के लिए जेल में जा रहे हैं।

मैंने देश बचाने के लिए चुनाव प्रचार किया: केजरीवाल
भारत माता की जय के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली मोहलत को लेकर कोर्ट का शुक्रिया किया। केजरीवाल ने कहा कि ये 21 दिन मेरे लिए अविस्मरणीय हैं। मैंने इन 21 दिनों में एक भी मिनट खराब नहीं किया। मैंने देश को बचाने के लिए देश भर में प्रचार किया।

और पढ़े  डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त
  • Related Posts

    डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त

    डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे अध्यक्ष एबीवीपी: यश डबास – 14,919 एनएसयूआई : विजय शंकर मीना – 15,203 उपाध्यक्ष एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127 एनएसयूआई: वीर चतरथ – 3168++201+177…

    डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर

    डूसू चुनाव परिणाम में 7वें राउंड की काउंटिंग अध्यक्ष एनएसयूआई : विजय शंकर मीना 8216 एबीवीपी: यश डबास 8825 उपाध्यक्ष एबीवीपी : ईशू मौर्य 5739 एनएसयूआई: वीर चतरथ 1620 इंडस्ट्रीज़:…