राज्य में पेंशनधारकों को CM धामी की सौगात, इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

Spread the love

 

सातवें वेतनमान आयोग की सिफारिश पर पुनरीक्षित पेंशनधारकों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रदेश सरकार ने पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई राहत की दर बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

सचिव वित्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक जुलाई 2025 से पेंशनरों को अब 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। यह आदेश उन पेंशनरों पर लागू होगा, जिनकी पेंशन सातवें वेतनमान आयोग की संस्तुतियों के क्रम में पुनरीक्षित की गई है।
यह राहत राज्य सरकार के स्थायी पेंशनभोगियों के साथ विद्यालयी एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधीन राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पात्र शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों पर भी लागू होगी, जिन्हें शासनिक पेंशनरों के समान पेंशन की स्वीकृति प्राप्त है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- STF की कार्रवाई, निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love