एक्शन में दिखे सीएम धामी- मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल औचक निरीक्षण, खुद खाकर परखा मरीजों को दिए जाने वाला खाना ||

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अलग अंदाज में दिखे। सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम धामी सबसे पहले वार्डों में गए और वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों व परिजनों से अस्पताल के बारे में फीडबैक लिया।<strong>एक्शन में दिखे सीएम धामी- मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल औचक निरीक्षण, खुद खाकर परखा मरीजों को दिए जाने वाला खाना ||</strong> वहीं सब लोग तब हैरान रह गए जब सीएम ने मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवता खुद खाना खाकर परखी। धामी ने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी वैसे ही दूर हो जाती है। मरीजों के इलाज के लिए सेवा भाव का होना भी बहुत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल स्टाफ को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ-साथ आने वाले उनके तीमारदारों को भी कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ से दवाई की भी जानकारी ली और अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम धामी इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू और डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने भी पहुंचे। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…