CM धामी ने कहा- गदरपुर में विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गदरपुर लंबे समय से जिन विकास योजनाओं की प्रतीक्षा कर रहा था, उनका लोकार्पण और शिलान्यास आज जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं आने वाले समय में गदरपुर को विकास की नई गति और नई पहचान देंगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोडवेज बस अड्डा, सड़कें, भवन और अन्य विकास कार्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। आधुनिक बस अड्डे से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेंगी। यहां बनाए गए प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन आसान और सुरक्षित बनाना है। आज जनता झूठे आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़ चुकी है। अब लोग धरातल पर दिखाई देने वाले विकास कार्य और परिणाम चाहते हैं, जिन्हें राज्य सरकार निरंतर उपलब्ध करा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अरविंद पांडेय के प्रयासों से अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हुए हैं। बालिका छात्रावास सहित कई परियोजनाओं ने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय जैसी योजनाएं भी क्षेत्र की आवश्यकता हैं, ताकि बेटियों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।

उन्होंने बताया कि ग्राम और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा और विकास के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही है। सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा प्रमाण जनता के सामने दिखाई देने वाले विकास कार्य और सकारात्मक परिवर्तन हैं।
और पढ़े  जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: कहां से आए थे? कौन थे पांचों मरने वाले श्रद्धालु, सबकी हुई पहचान, एक इंस्पेक्टर थे
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…