सीएम धामी: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले मुख्यमंत्री धामी, कहा-राष्ट्रीय परियोजना घोषित हो बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि परियोजना का सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करे। उन्होंने रेल परियोजनाओं, नई ट्रेन शुरू करने का मुद्दा भी उठाया। रेल मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनाई जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मोहंड में टनल आधारित रेल लाइन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की स्वीकृति दी जाए।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देहरादून-टनकपुर के बीच ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए जाएं। उन्होंने ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन का भी अनुरोध किया।

सीएम ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि मांगी
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि के सभी अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। इस भूमि का प्रयोग ऋषिकेश-गंगा कॉरिडोर में हो रहे सड़क चौड़़ीकरण, यातायात सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। साथ ही पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को सड़क में बदलकर यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा।

सबसे लंबी रेल टनल की दी बधाई
सीएम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत देश की सबसे लंबी रेल टनल (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रैक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई दी। कहा कि इससे भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान मिली है। रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन के सीआरएस जारी करने पर भी उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: आपके वोट पर हुई फर्जी आपत्ति तो दर्ज करा सकते हैं प्राथमिकी, आयोग ने खोला विकल्प

 

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…