CM Dhami: मुख्यमंत्री धामी ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, PM समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 50वां जन्मदिन सादगी से मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया एक्स पर धामी टॉप टेन में रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ. मनसुख मांडविया, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि), उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ. मोहन लाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर शुभकामनाएं दीं। कहा, पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए जो संकल्प लिया है, वह प्रेरणादायक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी धामी को शुभकामनाएं दीं।

 

 


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी को जलभराव से मिलेगी राहत, शहर की ड्रेनेज योजना को मिली मंजूरी
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love