रुड़की: कारीगर की मौत से थमी 182 साल पुरानी घड़ी की टिक-टिक, शहर की ऐतिहासिक धरोहर पर संकट

रुड़की शहर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले सिंचाई कार्यशाला परिसर के वॉच टावर पर लगी करीब 180 साल से अधिक पुरानी घड़ी की टिक-टिक थम गई है। घड़ी बंद होने से जहां कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों को समय देखने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

सिंचाई कार्यशाला का पूरा परिसर अंग्रेजी हुकूमत के दौर में करीब 1843 बनाया गया था। उस समय यहां कई महत्वपूर्ण मशीनें स्थापित की गई थी। आज भी परिसर में अंग्रेजों के समय की कई मशीनें मौजूद है। इसके अलावा यहां एक गुप्त सुरंग भी बनी हुई है जिसका दूसरा छोर कहां निकलता है यह आज तक रहस्य बना हुआ है।

 

ऐतिहासिक महत्व के चलते वॉच टावर और परिसर की पहचान राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भी होने लगी है। अधीक्षण अभियंता शिशिर गुप्ता ने बताया कि घड़ी काफी पुरानी है। इसका समय-समय पर रखरखाव कराया जाता रहा है। फिलहाल इसे ठीक करने वाले कारीगर जो सहारनपुर निवासी थे उनका निधन हो गया है। अब दूसरे कारीगर को बुलाकर घड़ी जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। पूरे परिसर का रखरखाव विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी ऐतिहासिक उपकरण को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल में हादसा: कैंची धाम में खाई में गिरी कार, हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, 4 घायल
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…

    चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

    चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख…