CM धामी की दो टूक-: कुंभ मेले में सजगता से करें काम…वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि कुंभ मेले के आयोजन की सफलता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अगर सजगता से काम नहीं किया गया तो अब मछलियों पर नहीं मगरमच्छ पर कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले में उन्होंने भले ही घाटों का जिक्र नहीं किया लेकिन नए घाट के निर्माण में मिली शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही मिल रही है तो अधिकारी अपने आप तय कर लें कि वह कहां जाना चाहते हैं।

बता दें कि शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशभर के प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े संदेश दिए। सीएम धामी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी निर्माण कार्य प्रदेश में होंगे वह गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेही के साथ होंगे।
रोपवे को लेकर असमंजस को भी किया साफ, जल्द मिलेगी सुविधा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट कर दिया कि रोपवे सेवा का संचालन जल्द होगा। बता दें कि करीब एक दशक से मां मनसा देवी मंदिर से मां चंडी देवी मंदिर को जोड़ने के लिए रोपवे सेवा के निर्माण का केवल आश्वासन मिल रहा है। इसमें रेल मेट्रो कारपोरेशन ने करोड़ों रुपये तो बरबाद किए ही हैं साथ ही कई एजेंसियों ने अब तक जांच और शोध के नाम पर भी बहुत रुपये बहाए हैं।

और पढ़े  देहरादून:बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट, निजी सचिव ने दर्ज कराई FIR

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सेवा जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। मां मनसा देवी मंदिर से चंडी देवी मंदिर तक लोग आसानी से रोप-वे सेवा से पहुंचेंगे। हालांकि उन्होंने कोई निर्धारित समय नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि इसकी पूरी योजना तैयार है।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love