देहरादून:बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट, निजी सचिव ने दर्ज कराई FIR

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी कथित पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

थानाध्यक्ष संतोष कुंवर ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मामले में हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कथित पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

साथ ही लोगों में भ्रम भी पैदा हुआ है और बीकेटीसी संस्था की छवि धूमिल हुई है। बताया कि 17 मार्च को बीकेटीसी के अध्यक्ष की ओर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान दीप मैठाणी ने प्रेसवार्ता में अड़चने पैदा करने का भी प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…