हिमाचल में फटा बादल: भारी बारिश से मची तबाही 50 से ज्यादा मौते, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

Spread the love

हिमाचल में फटा बादल: भारी बारिश से मची तबाही 50 से ज्यादा मौते, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य में जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 35 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकी कई लापता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार आपदा के कारण राज्य में 751 सड़कें बंद हैं। राजधानी शिमला में 13, सोलन में 10, हमीरपुर में 3, मंडी में 7, कांगड़ा में 2, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है। शिमला, सोलन, कांगड़ा में एक-एक और मंडी में दो जगह बादल फटे हैं। शिमला में 15, मंडी में आठ और सिरमौर में एक लापता है। कई ऐसे इलाके हैं जहां कितना नुकसान हुआ है, कितने लोगों की जान चली गई इसकी जानकारी ही नहीं मिल पाई है। प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। केवल रस्मी तौर पर ही तिरंगा फहराएंगे। उपायुक्त आदित्य नेगी शिमला ने बताया कि दो जगह भूस्खलन में कई लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव अभियान जोरों पर चल रहा है। समरहिल में अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। इनमें तीन बच्चे व एक महिला का शव शामिल है।


हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं।

और पढ़े  हिमाचल: स्कूली छात्रों की निशुल्क बस सुविधा खत्म, अप्रैल से देने होंगे 236 रुपये, गरीब वर्ग पर पड़ेगी मार

अब तक 51 लोगों की मौत-

सीएम ने आपात बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपात बैठक बुलाई है। शिमला स्थित सचिवालय में बैठक हो रही है। बैठक में प्रदेशभर में भारी बारिश से हुई तबाही को देखते हुए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से अब 51 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal-: प्रदेश में झमाझम बारिश, अटल टनल में तीन फीट बर्फबारी, यहां सड़क पर आया नाले का मलबा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का दौर जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को लाहौल, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की…


    Spread the love

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *