दर्दनाक Accident: चंबा में बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर नदी में गिरी, हादसे में 7 लोगों की हुई मौत 4 घायल

Spread the love

दर्दनाक Accident: चंबा में बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर नदी में गिरी, हादसे में 7 लोगों की हुई मौत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात लोगों की मौत हो गई। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर बैरा नदी में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की जान चली गई। चार लोग घायल हैं। बोलेरो गाड़ी मंगली से तीसा की ओर रही थी कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया।
एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि 6 पुलिस कर्मचारियों समेत 7 लोगों की मौत हुई है। तीन घायलों को मेडिकल कालेज चंबा रैफर किया गया है। एक सिविल अस्पताल तीसा में उपचाराधीन है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घायलों हुए लोग-
1 कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर।
2 हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा।
3 कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा।
4 पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा।

मृतकों की पहचान-
1 सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर, कांगड़ा।
2 हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी बाथड़ी डलहौजी चंबा।
3 कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल जवाली कांगड़ा।
4 कांस्टेबल सचिन पुत्र मोहिंद्र सिंह राणा निवासी सूरजपुर देहरा कांगड़ा।
5 कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी खेरियां जवाली कांगड़ा।
6 कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी कांगड़ा।
7 चंदु राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली चुराह चंबा।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल- राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों को मई में कम मिलेगा आटा, दालों के दामों में भी बदलाव
  • Related Posts

    हिमाचल- राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों को मई में कम मिलेगा आटा, दालों के दामों में भी बदलाव

    Spread the love

    Spread the love   हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को आटे का पूरा कोटा नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से आटे के कोटे…


    Spread the love

    Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 17 अप्रैल को, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

    Spread the love

    Spread the loveविद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेजों को मर्ज करने का शुक्रवार को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो सकता है। शिक्षा विभाग ने 50…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *