Closed: माैसम विभाग ने दिया भीषण गर्मी का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल बंद,DM ने जारी किए आदेश

आगरा में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर लोगों के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।

 

माैसम विभाग के द्वारा 19 मई को हीट वेट और प्रतिकूल माैसम की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों को 19 मई, मंगलवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय व समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6  डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

और पढ़े  यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…