जंतर-मंतर पर फिर से CJP का प्रदर्शन शुरू,सुरक्षा बढ़ी, अनशन जारी रखेंगे सोनम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा लिया था लेकिन देर रात एक बार फिर से प्रदर्शनकारी वहां पर जुटने लगे। रात को प्रदर्शनकारियों के बीच अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब सरकार से कोई बात नहीं होगी जिसे भी बात करनी होगी वो जंतर-मंतर पर आएगा।

 

सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भर्ती हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट और हेल्थ बुलेटिन जमा करने को कहा। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को एक्टिविस्ट की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की उस याचिका पर फैसला करेगा, जिसमें उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की गई है।

कनॉट प्लेस में हुई हिंसा के मामले में FIR दर्ज, पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

मंगलवार को सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस इलाके में रीगल सिनेमा के पास हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पत्थरबाज़ी और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। उन्होंने बताया कि कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में हुए हंगामे के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके और पुलिस की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।

सोनम वांगचुक अनशन जारी रखेंगे

सोनम वांगचुक अनशन जारी रखेंगे
दूसरी ओर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा है कि वो अपना अनशन जारी रखेंगे। वांगचुक ने कहा- “मैं तब तक अनशन जारी रखूंगा, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, या फिर मुझे यहां अस्पताल में ही सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। मुझे उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी, उससे पहले नहीं।

70 लोग हिरासत में

CJP के प्रोटेस्ट में पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब एक्शन शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों से मारपीट, पथराव और पुलिसकर्मियों को आई चोटों पर अलग-अलग FIR दर्ज करने के बाद अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इधर हिंसा और प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार शाम प्रोटेस्ट में शामिल उपद्रवियों के हमले में IPS और दिल्ली पुलिस के 10 अफसर समेत 118 से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान घायल हो गए हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की तो अब बारी उन उपद्रवियों की पहचान करने की है जिन्होनें शांति पूर्ण प्रोटेस्ट की आड़ में पत्थरबाजी और हंगामा किए।

और पढ़े  जंतर मंतर प्रदर्शन- 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

जंतर-मंतर पर एक तरफ प्रदर्शकारियों ने फिर से मंच बना लिया है तो वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्ते खुले हैं लेकिन संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच पुलिस को आशंका है कि आज प्रदर्शनकारी फिर से संसद की तरफ कूच कर सकते हैं। इसके साथ ही आज विपक्ष के कई नेता जंतर मंतर पर पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर आज पुलिस बेहद सतर्क हैं और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…