CID- कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा सीआईडी के सामने हुए पेश, नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

Spread the love

CID- कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा सीआईडी के सामने हुए पेश, नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा आज सीआईडी के समक्ष पेश हुए। दरअसल, उनपर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। नाबालिग की मां ने पॉक्सो एक्ट के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले पर येदियुरप्पा ने कहा था कि वह 17 जून यानी की सोमवार को सीआईडी के सामने पेश होंगे। 11 जून को बंगलूरु की एक अदालत ने पॉस्को केस में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

सीआईडी के समक्ष पेश होने से पहले येदियुरप्पा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मैं सीआईडी के पास जा रहा हूं।” उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “राज्य के लोग कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। महंगाई से जनता त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ाने का राज्य सरकार का फैसला गलत है। यह एक क्राइम है। राज्य सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए।”

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा था कि पूर्व सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को येदियुरप्पा के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने इसे षड़यंत्र बताया और कांग्रेस पर बी. नागेंद्र पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

और पढ़े  मौसम का अलर्ट- देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिगड़े हालात, कहीं घर नदी में समाए तो कही बाढ़ का कहर

ये था पूरा मामला
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई। येदियुरप्पा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला उनके घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। पूर्व सीएम ने आगे कहा, “मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है।” येदियुरप्पा ने इन आरोपों को नकार दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *