रेल हादसा- कंचनजंगा एक्सप्रेस भीषण ट्रेन हादसा, राष्ट्रपति मुर्मू – प्रधानमंत्री ने जताया दुख,साथ ही मोदी ने किया मुआवजे का एलान |

Spread the love

रेल हादसा- कंचनजंगा एक्सप्रेस भीषण ट्रेन हादसा, राष्ट्रपति मुर्मू – प्रधानमंत्री ने जताया दुख, साथ ही मोदी ने किया मुआवजे का एलान |

बिहार-बंगाल की सीमा के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। रांगापानी रेलवे स्टेशन पर सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 30 के करीब घायल हुए हैं। यह दुर्घटना न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुआ। रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे का जायजा लेने दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुके हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और बचाव कार्य की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं।”

पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।”

और पढ़े  Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट

अमित शाह -गृह मंत्री भारत सरकार
गृह मंत्री अमित शाह ने इस रेल दुर्घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है।इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि- हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा। बचाव कार्य जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।”

हादसे के पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि- PMO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता…


    Spread the love

    जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

    Spread the love

    Spread the love आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने रखा नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का प्रस्ताव जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *