बच्चे का कटा सिर मिला: उत्तराखंड में खौफनाक वारदात, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस, खौफ में गांव वाले

उत्तराखंड के देवाल-बेराधार मोटर मार्ग पर शनिवार को एक नन्हे बच्चे का सिर मिला है। पुलिस ने बच्चे के मृत सिर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाटल्याणी-बेराधार मोटर के जीरो किमी पर एक नन्हे बच्चे का सिर देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को अपने कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी।

 

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि बच्चे का सिर मिला है। शरीर का केवल सिर ही मिला, धड़ का पता नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। सिर किसका है, ज्ञात नहीं हो पाया है।
थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि इसकी सूचना ग्राम प्रहरी के द्वारा देवाल चौकी को दी गई, बच्चे का सिर मिला, पीएम के लिए भेज दिया है। बच्चे की उम्र का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है।
और पढ़े  उत्तराखंड: सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर, पीएम मोदी, CM धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…